MP Board 10th-12th Exam News: मध्‍य प्रदेश बोर्ड की दसवीं व बारहवीं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों की एक सितंबर से होगी परीक्षा

MP Board 10th-12th Exam News: भोपाल । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा निरस्त होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों की एक सितंबर से परीक्षा शुरू होगी। माशिम ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते माशिम ने शिक्षा सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा निरस्त कर दी थी। साथ ही दसवीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन व बारहवीं का परिणाम दसवीं के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इस तरह के परिणाम से जिन विद्यार्थियों को आपत्ति है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को मंडल ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अगस्त से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। एक सितंबर से 25 सितंबर के बीच हाईस्कूल, हायर सेकंडरी व हायर सेकंडरी (व्यावसायिक) की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

 

Exit mobile version