MP BOARD में कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

कटनी। हर साल एमपी बोर्ड के परिणामों का इंतजार न सिर्फ छात्र छात्राओं को रहता है वरन अभिभावक भी इसे लेकर काफी बेचैन रहते हैं। आज सुबह 11 बजे भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही बटन दबाकर रिजल्ट घोषित किया परीक्षार्थियों की धड़कने थम गईं।
दसवीं में ज्योत्सना, पुनीत, आस्था, निधि और सैबी परवीन प्रदेश की मेरिट में, 12वीं में कैमोर की अमीषा पटैल ने मारी बाजी
हालांकि प्रदेश की मेरिट लिस्ट एक दिन पहले ही लीक हो गई थी जिसमें अधिकांश टापरर्स के नाम पता लग गये थे फिर भी बच्चों को मुख्यमंत्री से सम्मनित होते देखना भला कौन नहीं चाहता था।
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष का रिजल्ट काफी अच्छा था। इस वर्ष जिले के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने अपना परचम प्रदेश स्तर पर लहराते हुए स्टेट मेरिट लिस्ट की टाप टेन में स्थान बनाया।
इसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा का दबदबा था यहां से दसवीं के तीन बच्चों और की एक छात्रा अर्थात 4 बच्चों ने स्टेट मेरिट लिस्ट में टाप टेन में स्थान बनाया।
दसवीं में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली कु. ज्योत्सना लहोरानी पिता ईशू लहोरानी सरस्वती उ.मा.वि., कटनी की छात्रा है। ज्योत्सना ने अंक के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में छटवां और कटनी में पहला स्थाना प्राप्त किया है।
दूसरे नंबर पर पुनीत मिश्रा पिता राम भूषण मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. बरही के छात्र थे इन्होंने के साथ प्रदेश के टाप टेन में सातवां स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद नंबर आता है कि कु. आस्था सितपाल पिता अजयराज सितपाल यह नालंदा हा.से. स्कूल, कटनी की होनहार छात्रा हैं जिन्होंने अंक के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कु. निधि गुप्ता पिता जमुना प्रसाद विढ़ के स्व. लाल अवधराज सिंह बघेल उ.मा.वि. की छात्रा हैं जिन्होंने अंक के साथ तथा कु. सैबी परविन पिता अब्दूल रहमान कैमोर उ.मा.वि. कैमोर, ने अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
10 वीं में कटनी जिले का रिजल्ट 65 फीसदी पास, छात्राएं अव्वल
कक्षा दसवीं में जिले के सफर विद्यार्थियों का प्रतिशत 65 था। जिसमें छात्रों ने 63 प्रतिशत और छात्राओं ने 66 प्रतिशत कामयाबी हासिल कीसंजय सत्येंद्र पाठक ने टापर्स से फोन पर बात कर दी बधाई
राज्यमंत्री संजय पाठक कट
नी जिले के टापर्स को लेकर काफी खुश नजर आये उन्होंने सभी टापर्स को फोन कर बधाई दी तथा उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में कटनी जिले और विशेष तौर पर विजयराघवगढ़ क्षेत्र का प्रदेश में नाम रौशन करने पर तारीफ की। श्री पाठक ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के इन विद्यार्थियों ने दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नहीं हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के टापर्स में जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा के 4 छात्रों ने बाजी मारी है यह विधानसभा राज्यमंत्री संजय पाठक की विधानसभा है लिहाजा उनका खुश होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि किसी भी होनकार छात्र को अभाव नहीं होने दिया जाएगा। वह आगे जो भी पढ़ाई करना चाहते हैं प्रदेश की सरकार उसे पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही वह स्वयं भी हर तरह की मदद करेंगे।
अमीषा ने 12 वीं में मारी बाजी
कैमोर की होनहार छात्रा अमीषा पटैल पिता ब्रजेश पटैल ने गणित संकाय में अंको के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। अमीषा एसीसी हायर सेकेन्ड्र स्कूल की छात्रा हैं जिन्होंने कक्षा दसवीं में भी टाप किया था।
जिले की मेरिट लिस्ट (दसवीं बोर्ड)
– मानसी चौधरी पिता नरेश चौधरी उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर 484 अंक
– विपिन कुमार गुप्ता पिता शिवप्रसाद किड्स केयर स्कूल कटनी 483 अंक
– सेजल कोटवार पिता जगदीश कोटवार उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर 482 अंक
– मयंक पाण्डेय पिता मनोज कुमार उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर 482 अंक
– मोनिका सोनी पिता रामगोपाल सोनी हाईस्कूल बंधी स्लीमनाबाद 482 अंक
– निशांत तिवारी पिता चंद्रप्रताप सरस्वती शिश मंदिर बरही 482 अंक
– साक्षी चनपुरिया पिता सुरेन्द्र हाईस्कूल हरद्वारा कटनी 482 अंक
– प्रवीण सोनी पिता सुरेश सोनी किडस केयर स्कूल कटनी 482 अंक
– परितोष प्यासी पिता संतोष कुमार मॉडल हाईस्कूल कटनी 482 अंक
कक्षा 12 वीं की जिलास्तरीय प्रावीण्य सूची
कला संकाय
– लक्ष्मीबाई पिता सुशील कुमार शास.हाई स्कूल खिरवाटोला रीठी 446 अंक
रश्मि पटेल पिता भगवानदास गर्वेमेन्ट हा.से. स्कूल इटौरा 442 अंक
सांइस ग्रुप
राहुल कुमार बर्मन पिता रामरतन गर्वेमेन्ट हा.स. ढीमरखेड़ा अंक 473
यज्ञनारायण तिवारी सत्यनारायण सरस्वती स्कूल कटनी अंक 470 अंक
रामानुज सिंह पिता रामटेक मॉडल हा.से. बहोरीबंद 468 अंक
कॉमर्स ग्रुप
राबिया अंसारी पिता आसिफ अंजुमन इस्लामिया कटनी 456 अंक
पलक पंजवानी पिता प्रताप डायमंड स्कूल माधवनगर 455 अंक
कृषि समूह
करण पाल पिता सुग्रीव हा.से. स्कूल कन्हवारा अंक 418
जिले के दसवी के रिजल्ट पर एक नजर
२३३४५ छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे
प्रथम श्रेणी में ४६५६
द्वितीय श्रेणी में ४५७५
तृतीय श्रेणी में १४२९
पूरक पात्र २३२७
अनुत्तीण १०३५८ थे।
कुल- 10660 पास हुए
कक्षा बारहवीं में 62 फीसदी पास
कक्षा बारहवीं का जिले का रिजल्ट प्रतिशत रहा। यहां भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। वीं में 61 फीसदी छात्र सफल हुए जबकि छात्राओं का प्रतिशत था। बारहवीं के विभिन्न विषयों में हजार से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इस तरह गत वर्ष की तुलना में कक्षा बारहवीं का रिजल्ट भी अच्छा कहा जा रहा है।
नालंदा की आस्था ने बढ़ाया शहर का मान
नालंदा विद्यालय की कक्षा वीं की छात्रा आस्था सितपाल नें प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया है। आस्था ने कुल में से अंक प्राप्त कर प्रतिशत के साथ प्रदेश में वॉं स्थान अर्जित किया है। इसके साथ सभी विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की।
आस्था के पिता अजय सितपाल एवं माता विमला सितपाल ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्राचार्या के साथ साथ विषय विशेष शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या भारती निगम ने बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










