Site icon Yashbharat.com

MP Assembly by elections: मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर मामला दर्ज

20 10 2020 bisahu14 20201020 201917

MP Assembly by elections अनूपपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विरुद्ध आइपीसी की धारा 294, 506 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला कोतवाली थाने मे दर्ज कर लिया गया।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी पर बिसाहूलाल सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी जिस पर मंगलवार को उनके खिलाफ कांग्रेस ने थाने मे शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की गई थी।

 

इससे पहले मंगलवार को उनके खिलाफ कांग्रेस ने थाने मे शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की, वहीं रिटर्निंग अधिकारी ने सोमवार को बिसाहूलाल सिंह की अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया था।

अपशब्दों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त रुप से थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की गई थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने भी जान से मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत की थी।

Exit mobile version