Latestमध्यप्रदेश

MP: शिवराज की मंत्री को आया गुस्सा, धरने पर बैठने की दी धमकी

भोपाल। मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुस्से में आकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की धमकी दे दी. शिवपुरी पहुंची यशोधरा राजे सिंधिया में उस वक्त गुस्से से आगबबूला हो गईं जब एक निजी कंपनी ने शहर में पानी लाने का काम तय वक्त पर नहीं किया. मुआयने के लिए पहुंचीं यशोधरा राजे सिंधिया ने धमकी भरे लहजे में पूछा कि क्या वो धरने पर बैठ जाएं.

दरअसल, शिवपुरी में गर्मी के दिनों में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है और बताया जा रहा है कि ग्यारह साल में भी निजी कंपनी मणिखेड़ा डेम से शिवपुरी पानी लाने का काम पूरा नही कर पाई है.

यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मेरा भी धैर्य जवाब दे गया. अब समय आ गया है कि मुझे भी धरने पर बैठना पड़ेगा. और मई धरने पर बैठ गई तो फिर बवाल मच जाएगा. उन्होंने कहा कि मैने अपने आपको धैर्य में रखा हुआ है.

वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने मंत्री पर निशाना साधा है. कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की कबीना मंत्री ने ग्यारह साल से अपने क्षेत्र में जल योजना पूरी नहीं कराई. ये हाल मध्य प्रदेश का है. उन्होंने कहा कि इससे पूरा प्रदेश की स्थित से साफ होता है कि मुख्यमंत्री की असली कलई खुल गई है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply