MP में ISIS मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा: ISIS से प्रेरित होकर देश में फैलाना चाहते थे आतंक, NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

MP में ISIS मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा: ISIS से प्रेरित होकर देश में फैलाना चाहते थे आतंक, NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है. इस चार्जशीट में मध्य प्रदेश में ISIS मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. NIA ने बताया कि सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे.
जबलपुर ISIS मॉड्यूल मामले में NIA ने बुधवार को 4 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है. इस चार्जशीट में मध्य प्रदेश में ISIS मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. NIA ने बताया कि सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे.
NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि चारों आरोपी प्रमुख नेताओं समेत लोकतांत्रिक संस्थाओं और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे. ये सभी आरोपी स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें आयोजित कर साजिश रचने का काम करते थे. इसके अलावा ये लोग ISIS के इशारे पर देश में हिंसक हमले कर आतंक फैलाने की योजना बनाने पर का कर रहे थे. आरोपियों पर मुख्य काम फंड इकट्ठा करना, युवाओं की भर्ती और घातक हथियार खरीदने का भी आरोप है.








