MP में Corona की वजह से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित
भोपाल। Madhya Pradesh News मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानि पीईबी ने 25 अप्रैल से शुरू होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी है।
परीक्षा की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा २५ अप्रैल २०२० से आयोजित की जाने वाली प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-२०२० को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी ।
— Professional Examination Board Bhopal (@PEB_Bhopal) March 31, 2020
पीईबी ने इस भर्ती परीक्षा की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की है। पीईबी के अधिकारियों के मुताबिक स्थिति सामान्य होने के बाद नई तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब साढ़े छह लाख उम्मीदवार शामिल होने हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा की नई तारीखों की फिलहाल जानकारी नही दी है।
ट्विटर के माध्यम से उम्मीदवारों को दी जानकारी
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा स्थगित किये जाने की सूचना अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट के माध्यम से उम्मीदवारों को दी है।
स्थिति सामान्य होने के बाद नई तारीखों का ऐलान होगा
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों से इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक स्थिति सामान्य होने के बाद इस परीक्षा की नई तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा।
The Primary Teacher Eligibility Test-2020, to be conducted by the Professional Examination Board from 25 April 2020, has been postponed due to unavoidable reasons. The examination date will be announced soon.
— Professional Examination Board Bhopal (@PEB_Bhopal) March 31, 2020
परीक्षा में करीब साढ़े छह लाख उम्मीदवार शामिल होने हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में करीब साढ़े छह लाख उम्मीदवार शामिल होने हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने करीब 15 लाख उम्मीदवार के शामिल होने की तैयारियां की थी लेकिन आवेदन सिर्फ साढ़े छह लाख लोगों ने किया है।
वहीं इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों का कहना है कि पिछली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी नही मिलने के कारण इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने में रुझान काम हुआ है।








