Site icon Yashbharat.com

MP में केजरीवाल को तगड़ा झटका, ‘आप’ प्रदेश प्रवक्ता BJP में हुई शामिल

BJP 1

भोपाल: विधानसभा चुनाव के करीब मध्यप्रदेश में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। नेहा आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय समन्वयक का काम भी देख चुकीं हैं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नेहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास ना तो विज़न था और ना ही मिशन, लेकिन बीजेपी के ये दोनों चीजों हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किए हैं। फिर चाहे वो युवाओं को लेकर हो, किसानों को लेकर हो या फिर महिलाओं को लेकर। नेहा ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिह की तारीफ में कहा कि, आज भी चाहे देश के प्रधानमंत्री हों या प्रदेश के मुख्यमंत्री, दोनों ही लगातार देश और प्रदेश हित में कार्यरत हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर नेहा ने कहा कि पार्टी जो भी काम देगी वो उसको करेंगी। भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने नेहा बग्गा का स्वागत करते हुए कहा कि वे भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित है और इसलिए पार्टी में शामिल हुई हैं।

Exit mobile version