मध्यप्रदेश

MP : मन्त्रिमण्डल विस्तार पर लगा ग्रहण !, कहीं कारण यह तो नही

भोपाल। कोरोना वायरस के कारण मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर ग्रहण लग सकता है। मध्य प्रदेश के राजभवन परिसर में 7 लोग कोरोनावायरस के इंफेक्शन का शिकार पाए गए हैं। इसके बाद राजभवन परिसर क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया है। अगले 14 दिनों तक ना तो कोई अंदर जा सकता है और ना ही कोई बाहर आ सकता है। ऐसी स्थिति में शपथ ग्रहण समारोह अगले 14 दिनों तक के लिए डाला जा सकता है।
राज्यपाल का करीबी स्टाफ बी पॉजिटिव
तीन दिन पहले गवर्नर हाउस में संक्रमित मिले युवक के माता-पिता भी पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ परिसर में रहने वाले 4 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार को 6 नए संक्रमितों को मिलाकर राजभवन में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। आज मिले संक्रमितों को राज्यपाल का करीबी स्टाफ बताया जा रहा है। गवर्नर हाउस में इन कर्मचारियों के संपर्क में कई लोग आए हैं। सभी मरीजों को गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है।

2 नामों पर अटक गया मंत्रिमंडल
इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 31 मई तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नामों पर सहमति दे दी है। शिवराज के पिछले कार्यकाल में मंत्री रहे दो वरिष्ठ विधायकों को फिर से शामिल किए जाने पर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने में आगे दिक्कत आ सकती है। मुख्यमंत्री की इन विधायकों को संगठन में बड़ा पद देने की इच्छा है। लेकिन, ये वरिष्ठ विधायक मंत्री बनना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आज या कल में केंद्रीय नेतृत्व इन विधायकों से चर्चा कर सकता है।

Back to top button