Latestमध्यप्रदेश

MP बोर्ड की मैरिट लिस्ट लीक होने के बाद सरकार सकते में हो सकती है कई जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भले ही सोमवार

को जारी होने वाला है, मगर मेरिट में आए छात्रों के नाम रविवार को ही सार्वजनिक हो गए। जिन बच्चों के नाम मेरिट सूची में हैं उन्हें भोपाल भी बुला लिया गया है। हालांकि उन्हें यह बात गोपनीय रखने के लिये कहा गया था मगर परिजनों की खुशी ने सब उजागर कर दिया। अब रिजल्ट लीक होने से मण्डल परेशान है। बताया गया कि इसे लेकर मुख्यमंत्री भी खुश नहीं हैं। माना जा रहा है कि इसकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह पहला मौका है जब मेरिट सूची लीक हुई।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे सोमवार को घोषित होने वाले हैं। परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में होना प्रस्तावित है और इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी बच्चों को सम्मानित करने वाले हैं।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की मेरिट लिस्ट में आए बच्चों की जिला प्रशासन को सूचना दी गई और संबंधित स्कूलों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने यहां के मेरिट में आए बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे।

 

जिन छात्रों के नाम मेेरिट लिस्ट में होने के आधार पर सम्मानित करने के लिए भोपाल का बुलावा आया है, उनके घरों में उत्सव का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

इधर कटनी में भी यही हालत हैं लेकिन इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की नजरअंदाजि सामने आ रही है। जिन जिलों में बच्चे मैरिट में आये उन जिलों के प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। बहरहाल मामला अब गम्भीर हो गया है। रिजल्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button