FEATURED

MP : टीकमगढ़ जिले में पंचायत सचिव को पीटा, मुंह पर थूका

निवाड़ी। Madhya Pradesh News कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवेंद्रपुरा में बाहर से आने की जानकारी मांगने पर पंचायत सचिव से मारपीट की गई वहीं मुंह पर थूक दिया गया। पंचायत सचिव ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस को दी। पुलिस ने महिला सहित 5 युवकों पर मामला दर्ज किया है।

देवेन्द्रपुरा में पदस्थ पंचायत सचिव मनोज यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में भोपाल से आए 2 युवकों की जानकारी मिलने पर वे रिजवान खान के घर पर पहुंचे।

युवकों के बारे में जानकारी मांगी कि वह कब आए हैं, उनकी स्वास्थ्य जांच हुई या नहीं। किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। इस पर रिजवान खान, वहीद खान, समा बानो, राशिद खान अादि ने मारपीट शुरू कर दी। शासकीय दस्तावेज न फाड़ दिए। आरोप है कि मुंह पर भी थूक दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ धारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत धाराओं सहित मारपीट का मामला भी दर्ज किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम