मध्यप्रदेश

MP: कोलारस में मतदान के पहले भारी बवाल, लाठीचार्ज में कांग्रेस उम्मीदवार घायल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा सीट पर मतदान के पहले पुलिस लाठीचार्ज में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव घायल हो गए है. कांग्रेस उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए थे. विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार घायल हो गए.

मामला शिवपुरी जिले के खतौरा गांव का बताया जा रहा है. यहां प्रचार खत्म होने के बाद गुरुवार देर रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की गाड़ी को रोक दिया. कांग्रेसियों का आरोप था कि गाड़ी से पैसे बांटे जा रहे है. उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया. यहां भी विवाद सुलझने की

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply