मध्यप्रदेश

MP के सिवनी में तीन कार आपस में टकराईं, 3 लोगों की मौत

सिवनी बंडोल थाने से महज एक किलोमीटर की दूर नेशनल हाईवे 7 बाईपास में 3 कार की आपस में टकरा गईं, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में सिकंदराबाद के देव परिवार के दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। हादसे में करीब 7 लोग भी घायल हो गए। इसमें एक बच्ची भी शामिल है, इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के नाम अर्श पिता आशीष देव(6), अनुजा पति आशीष देव( 36), अराने पिता आशीष देव(12) हैं। पुलिस के मुताबिक नागपुर की ओर से आ रही कार एपी-10 बीडी 3836 का अगला टायर फटने के कारण वह फिल्मों की तरह उड़ते हुए दूसरी साइड से निकल रही कार एमपी 22 सीए 1167 के ऊपर जा गिरी। इसमें सिवनी से आ रहे लखनादौन निवासी डॉ दंपत्ति सवार थे, जिन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद पीछे से आ रही कार एमपी 21 सीए 4716 भी इनसे टकरा गई जिसमें बैठे लोगों को मामूली चोट आई है। जिस गाड़ी का टायर फटा था वह आंध्र प्रदेश की है।

Leave a Reply

Back to top button