mosquito coil death मच्छर से बचने जलाई क्वाइल, मौत से नहीं बच सके, दम घुटने से 6 की मौत

images 48

mosquito coil death राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ताल के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे। अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इकट्ठा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है।
जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छोड़ी यूपी की राज्यसभा सीट, अब मध्य प्रदेश से करेंगे उच्च सदन में प्रतिनिधित्व; सभापति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल. मुरुगन के स्थान पर हुए हैं निर्विरोध निर्वाचित