Mosambi Benefits: हमें रोजाना क्यों खाना चाहिए मौसम्बी? जान लें इसके बेशुमार फायदे

fruits

Mosambi Benefits:: हमें रोजाना खाना चाहिए मौसम्बी:  मौसम्बी को अगर सुपरफूड कहें तो शायद गलत नहीं होगा, हम इसका सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए ताकि सेहत को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हों.

मौसम्बी का सेवन भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है, देश में ज्यादातर हिस्सों में आपको मौसम्बी के जूस के दुकान जरूर नजर आ जाते हैं. इस फल में कई स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं. ये खासकर गर्मियों में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें नेचुरल फ्लूइड, विटामिंस, और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स (Nikhil Vats) ने बताया कि हमें हर दिन मौसम्बी क्यों खाना चाहिए.

मौसमबी खाने के 5 फायदे

1. न्यूट्रिएंट्स का पॉवर हाउस

मौसम्बी में विटामिन सी, विटामिन ए, और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और इसके सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी नहीं होती.

2. इम्यूनिटी होगी बूस्ट

मौसम्बी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और आप सर्दी, खांसी, जुकाम और अन्य वायरयल डिजीज का खतरा कम हो जाता है.

3. डाइजेशन रहेगा दुरुस्त

मौसम्बी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट स्वास्थ्य सुधारता है. ये पाचन को बेहतर करता है, कब्ज को दूर भगाता है, और आपको लाइट और एक्टिव रखता है.

4. वजन होगा कम

मौसम्बी को खाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, क्योंकि ये एक लो कैलोरी डाइट है जो पेट और कमर के आसपास चर्बी को लटकने से बचाता है. जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर फिक्रमंद रहते हैं उन्हें मौसम्बी का जूस जरूर पीना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-  कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त हिदायत: सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें कर्मचारी, वरना होगी कार्रवाई; बिना नंबर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर गिरेगी गाज

 

  1. मेंटल हेल्थ में सुधार

मौसम्बी का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिससे टेंशन और स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती है. मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ये किसी औषधि से कम नहीं है.