FEATUREDLatest

Money Plant Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनी प्लांट दे सकता है नुकसान, जानें सही दिशा और नियम

Money Plant Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनी प्लांट दे सकता है नुकसान, जानें सही दिशा और नियम। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि आजकल ज्यादातर घरों और ऑफिस में मनी प्लांट लगाया जाता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है?वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट की सही दिशा और देखभाल बेहद जरूरी है, वरना यह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।

Money Plant Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनी प्लांट दे सकता है नुकसान, जानें सही दिशा और नियम

 इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें मनी प्लांट

उत्तर-पूर्व (ईशान कोण)
इस दिशा में मनी प्लांट रखना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक नुकसान और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

पूर्व और पश्चिम दिशा
इन दिशाओं में मनी प्लांट लगाने से मानसिक तनाव और अस्थिरता बढ़ने की संभावना रहती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा
यह दिशा भी मनी प्लांट के लिए सही नहीं मानी जाती। यहां रखने से करियर और जीवन में रुकावट आ सकती है।

 मनी प्लांट रखने की सही दिशा

दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण)
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के लिए यह सबसे शुभ दिशा मानी जाती है।
यह दिशा भगवान गणेश से जुड़ी मानी जाती है, जो सुख-समृद्धि और बाधाओं को दूर करने वाले हैं।

मनी प्लांट से जुड़े जरूरी नियम

  • मनी प्लांट की बेलें हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए
  • बेल का जमीन को छूना अशुभ संकेत माना जाता है
  • इसे हमेशा घर के अंदर रखें
  • इसे ऐसी जगह न रखें जहां बाहर वालों की सीधी नजर पड़े

मनी प्लांट सिर्फ एक सजावटी पौधा नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। सही दिशा में रखने से यह सुख-समृद्धि लाता है गलत दिशा में रखने से आर्थिक और मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैंइसलिए अगर आपके घर में भी मनी प्लांट है, तो आज ही उसकी दिशा जरूर जांच लें।

Back to top button