Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Momos क्या आप भी खाते हैं मोमोज तो संभल जाइये, मोमोज खाने के बाद 5 लोग हुए अस्‍पताल में भर्ती

Momos Momos क्या आप भी खाते हैं मोमोज तो संभल जाइये, मोमोज खाने के बाद 5 लोग हुए अस्‍पताल में भर्ती

Momos धमतरी शहर के रामबाग स्थित बरगद झाड़ के नीचे मोमोज ठेला लगता है। यहां पांच सितंबर को कई शहरवासियों ने मोमोज खाया। इनमें से ज्यादातर लोग बीमार हो गए है। फिलहाल 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी है जबकि अन्य कई लोगों के बीमार होने की चर्चा है। मोमोज खाने वाले पांच ऐसे लोग है, जो ज्यादा बीमार है।

इनमें राहुल पवार (35), बहन प्रियंका पवार (33) मराठापारा, पुलकित गुप्ता (17), बहन पलक गुप्ता (19) बालक चौक, लोकेश्वरी यादव हटकेशर वार्ड शामिल हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इन्हें उपचार के लिए शहर के बठेना अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोकेश्वरी यादव के भाई उमाशंकर यादव और मैत्री विहार कालोनी के आदर्श तिवारी की भी तबीयत मोमोज खाने के बाद बिगड़ गई है।

मोमोज खाने के बाद 10 से अधिक लोग बीमार हुए है। इनमें से पांच लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अन्य कई लोग भी अपने-अपने स्तर पर उपचार करा रहे हैं। शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मोमोज दुकान से खाद्य सामग्री को जब्त किया। इसे जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

Back to top button