#MP Vidhansabha ElectionsLatest

Modi Biopic: SC ने चुनाव आयोग से कहा, फिल्म देखें फ़िल्म, फिर लें बैन पर फैसला

नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय स्टारर प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक, PM Narendra Modi को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा है कि वो बंद कमरे में फिल्म देखें dekheऔर फिर अपना फैसला ले। सर्वोच्च न्यायालय ने आयोग को 22 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान फिल्म की रिलीज पर रोक लगाए जाने के खिलाफ फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने इस फिल्म पर कुछ दिनों पहले ही रोक लगा दी थी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करते हुए इस मामले को चुनाव आयोग के पाले में डाला था।

इतना ही नहीं आयोग ने नमो टीवी पर भी रोक लगा दी थी। आयोग के अधिकारी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश NaMo TV पर भी लागू होता है, जिसे चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित भी नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Back to top button