Latestkatni

बारिश से नुकसान का जायजा लेने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

कटनी। भारी बारिश के बीच विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भारी बारिश हुए नुकसान का जायजा लेने क्षेत्र के दौरे पर निकल पड़े। दो दिनों से लगातार भारी बारिश से चारो ओर नदी नाले उफान पर है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्ग भी बंद है। इन्हीं सब परिस्थितियों का जायजा लेने आज विधायक श्री पाठक क्षेत्र के दौरे पर निकले और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर शासन प्रशासन से बारिश के दौरान लोगों की समस्याओं के निराकरण की अपेक्षा की।

कार्यालय में पार्टी के सभी पदाधिकारीओ के साथ बैठक

विधायक श्री पाठक बडारी कैमोर मार्ग होते हुए विजयराघवगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यालय में पार्टी के सभी पदाधिकारीओ के साथ बैठक कर बारिश से क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी ली तथा बारिश से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

खतरा मोल न ले और पुल पुलियों के ऊपर बारिश का पानी होने पर आवागमन न करे

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की पानी का बहाव नदी नालों मे अधिक है, इसलिए कोई भी खतरा मोल न ले और पुल पुलियों के ऊपर बारिश का पानी होने पर आवागमन न करे। बारिश के मौसम में जहरीले जीव जंतुओ का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए विधायक श्री पाठक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता को जहरीले जीव जंतुओ के पीड़ितों को झाड़ फूंक की बजाय अस्पताल में उपचार कराने की भी नसीहत दी है।

पं दिनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम मे हुए शामिल

विजयराघवगढ़ भाजपा कार्यालय मे भाजपा मंडल के तत्वावधान मे पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी शामिल हुए तथा छायाचित्र पर पुष्प गुच्छ भेट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन, कैमोर नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू शर्मा, वर्तमान उपाध्यक्ष संतोष केवट, नमीत ग्रोवर, हरिश दुबे, अनिल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू मिश्रा, कलेहरा सरपंच सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही।

Back to top button