विधायक संजय पाठक ने उरदानी से देवराखुर्द के बीच पुल बनाने एवं उबरा वृत्त के ग्रामों के तहसील परिवर्तन के लिए विधानसभा में लगाई याचिका

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति लेकर जनहित के कार्यों को लेकर याचिका के माध्यम से विजयराघवगढ़ के ग्राम उरदानी से देवराखुर्द के बीच बाण सागर डैम के बैक वॉटर भराव के कारण दोनों क्षेत्रों के लोगों को एक तरफ़ से दूसरी तरफ आने जाने के लिए 25 से 30 किलोमीटर का चक्कर लगाने से होने वाली असुविधाओं जिसमें स्कूली एवं कॉलेज के बच्चों, एंबुलेंस सहित कृषि कार्यों के लिए टैक्टर, हार्वेस्टर के आवागम में लगने वाला समय अधिक लगता है और लोगों का आर्थिक खर्च भी बढ़ता है।
इस लिए क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर दोनों गांवों के बीच पुल बनाने विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले उबरा वृत्त के अधिकांश राजस्व ग्रामों जारारोडा, गैरतलाई, तिमुआ , इटौरा, कुटेश्वर, इटमा, महानदी हरदुआ, लखनपुरा, उबरा, धवैया, डोकरिया जिनकी तहसील मुख्यालय से दूरी 30 से 50 किलोमीटर है जबकि बरही तहसील मुख्यालय से इनग्रामों से अत्यंत समीप एवं पहुंच मार्ग की दृष्टि से सुगम है पर किसानों की राजस्व व तहसील सम्बन्धी कार्यों के लिए दूर जाकर भटकना पड़ता है।
शासन की मनसा रही है कि प्रशासनिक सीमाओं का निर्धारण जनसुविधाओं के हिसाब से होना चाहिए अतः इन गांवों को बरही तहसील में शामिल करने की विधानसभा में याचिका लगाते हुए शासन को सूचित किया है ।








