Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatest

नए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से विधायक संजय पाठक ने की भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी बधाई

कटनी। एनडीए के शपथ समारोह में कल केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आज दिल्ली में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भेंट करते केंद्रीय मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी।

श्री पाठक ने कहा कि बतौर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश के विकास के लिए अपनी और भी अधिक प्रभावी भूमिका का निर्वहन करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश उनके दिल मे बसा है। मध्यप्रदेश के हर शहर और जिले के लिए उन्हें जो भी मंत्रालय मिलेगा उसके जरिये अधिक से अधिक लाभ देने के लिए वह संकल्पित रहेंगे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम