katniLatestमध्यप्रदेश

हादसे में घायल सड़क पर पड़े शख्स को विधायक संजय पाठक ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

कटनी। हादसे में घायल सड़क पर पड़े एक शख्स को विधायक संजय पाठक ने तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। विधायक संजय पाठक अपने वाहन से कटनी आ रहे थे मझगवां के पास उन्हें सड़क पर घायल अवस्था मे एक शख्स दिखा तुरन्त उन्होंने अपना वाहन रुकवाया तथा युवक के पास गए जो गम्भीर रूप से जख्मी था।

IMG 20240815 WA0113

पहले तो साथ चल रहे वाहन से ही अस्पताल भेजने के लिए कहा लेकिन घायल की हालत काफी गम्भीर थी लिहाजा लाइफ सपोर्ट के साथ उन्होंने एम्बुलेंस बुलवाई। कुछ ही समय मे एम्बुलेंस यहाँ पहुंची तब एम्बुलेंस स्टाफ ने इस घायल व्यक्ति को लाइफ स्पोर्ट सिस्टम के साथ एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल रवाना हुए। विधायक श्री पाठक जब तक एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच नहीं गई तब तक वहीं पर मौजूद थे।

जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति बसाडी निवासी संतोष चौधरी है जिसका मझगवां और भदौरा के बीच एक्सीडेंट हो गया एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका फिलहाल पता नहीं सम्भवतः किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ। विधायक संजय पाठक ने घायल के परिजनों को भी खबर करवाई तथा इलाज के लिए भी डॉक्टरों से बात की।

Back to top button