मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने बरही पहुंचे विधायक, कलेक्टर व एसपी

कटनी (YASHBHARAT.COM)। आभार रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 28 फ़रवरी शनिवार को विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही आ सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव के इसी प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनैतिक, प्रशासनिक और पुलिसिया तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इसी प्रस्तावित बरही आगमन को लेकर सोमवार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के साथ बरही पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक श्री पाठक और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के साथ कलेक्टर श्री तिवारी ने हेलीपेड स्थल और रोड-शो के मार्ग सहित सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता सहित मौके पर पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों कि उपस्थिति रही।








