Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जम्मू पर मिसाइल हमला: पाक की फतेह-1 को भारत ने दिखाया आसमान में रास्ता

बड़ी खबर पाकिस्तान से है! जम्मू की ओर फतेह-1 मिसाइल दागी गई, लेकिन भारत ने पलटवार करते हुए इसे हवा में ही ढेर कर दिया। क्या यह सिर्फ शुरुआत है? जवाबी कार्रवाई के लिए भारत तैयार है पाकिस्तान की नापाक साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई। शनिवार सुबह पाकिस्तान ने जम्मू की ओर फतेह-1 मिसाइल दागी, जिसका मकसद भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाना था। लेकिन भारत की सतर्क वायु सुरक्षा प्रणाली ने मिसाइल को हवा में ही मार गिराया। यह हमला सिर्फ उकसावे की कोशिश नहीं था, बल्कि एक स्पष्ट युद्ध provocation था, जिसका करारा जवाब देने के संकेत भारत की तरफ से साफ मिल रहे हैं।

जम्मू पर मिसाइल हमला: पाक की फतेह-1 को भारत ने दिखाया आसमान में रास्ता। पाकिस्तान की तरफ से भारत पर लगातार ड्रोन और अब मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही यह तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान के इन हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से फतेह-1 मिसाइल दागी गई है. भारत की तरफ से इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।

जम्मू पर मिसाइल हमला: पाक की फतेह-1 को भारत ने दिखाया आसमान में रास्ता

पाकिस्तान की महिला सांसद ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को जमकर रगड़ा, देखें वीडियो

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है. भारत पाक के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. शुक्रवार को ड्रोन हमले के बाद शनिवार को भी पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

शनिवार तड़के सुबह पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइल हमला किया है. ये मिसाइल जम्मू एयर बेस, और उधमपुर पर दागी गई हैं. हालांकि भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की तरफ से फतेह -1 मिसाइल दागी गई थी. पाकिस्तान की मिसाइल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गिरी है. इसका मलवा भी यहां पर बरामद किया गया है. उधमपुर के कई इलाकों में अभी भी धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम