
कटनी(विवेक शुक्ला)। रीठी थाना अंतर्गत रीठी बस्ती के साहू मोहल्ला स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात प्रकाश में आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहू मोहल्ला में अनीता पति प्रदीप सिंह ठाकुर किराए का मकान लेकर रहती है।
बदमाशों ने सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अनीता के सूने मकान में दिनदहाड़े धावा बोला और अंदर से 40 हजार रूपए नगद सहित सोने के दो मंगलसूत्र, एक हार, दो अंगूठी, दो जोड़े कान के टाप्स व एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर चंपत हो गए। अनीता के घर लौटने पर चोरी की जानकारी लगी।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।








