Site icon Yashbharat.com

Military Coup In Russia LIVE बड़ी खबर: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सेना की बगावत

putin wth dother

Military Coup In Russia LIVE Update: मित्र देश कहे जाने वाले रूस में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। रूस में व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ बगावत हो गई है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक पुतिन के खिलाफ तख्तापलट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके लिए लड़ने वाली वैगनर आर्मी (Wagner Group) ने की है। वैगनर आर्मी प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) का आरोप है कि पुतिन अब उनके खिलाफ ही साजिश रच रहे हैं।

वैगनर आर्मी को पुतिन की प्राइवेट आर्मी भी कहा जाता था। कुल मिलाकर पुतिन के लिए यह बड़ा सिरदर्द हो गया है। रूसी सेना यूक्रेन में जुटी है, जबकि वैगनर आर्मी विद्रोह करते हुए मास्को की तरफ बढ़ रही है। हालात काबू में नहीं हुए तो यह बड़ा अंतर्राष्ट्रीय संकट बन सकता है।

पुतिन के खिलाफ क्यों हुई बगावत

पुतिन के खिलाफ बगावत के पीछे पिछले दिनों बखमुत में हुआ हमला है। वैगनर आर्मी का आरोप है कि यह हमला रूसी सेना ने किया था। मिसाइल हमले में वैगनर ग्रुप के सैनिकों की मौत हुई थी। वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का आरोप है कि यह हमला जानबूझ कर दिया गया है। सैनिकों का आरोप है कि पुतिन ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया है। हथियार नहीं दिए जा रहे हैं।

Exit mobile version