Coup in Russia LIVE: पुतिन में तख्तापलट की कोशिशि, यूक्रेन छोड़ रूसी शहरों की ओर बढ़ी वैगनर आर्मी
Coup in Russia LIVE: पुतिन में तख्तापलट की कोशिशि, यूक्रेन छोड़ रूसी शहरों की ओर बढ़ी वैगनर आर्मी
क्या रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह होने जा रहा है? क्या पुतिन के खिलाफ तख्तापलट की साजिश रची गई है? मास्को से मिल रही खबरों तो यही संकेत दे रही हैं।
समाचार एजेंसी TASS के हवाले से बताया गया है कि शनिवार तड़के मध्य मास्को में सैन्य वाहन देखे गए। राष्ट्रपति पुतिन को डर है कि उनकी प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट की कोशिश कर सकती है।
पुतिन ने दिए येवगेनी प्रिगोझिन की गिरफ्तारी के आदेश
बगावत की भनक लगते ही पुतिन ने प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन के खुली धमकी देते हुए युद्ध छेड़ने का एलान किया है। वैगनर आर्मी का आरोप है कि पुतिन ने उन्हें यूक्रेन में मरने के लिए छोड़ दिया है। उन्हें लड़ने के लिए हथियार नहीं दिए जा रहे हैं।
इसके बाद रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मास्को में टैंकों की तैनाती का आदेश दिया है। ‘सशस्त्र विद्रोह’ की धमकियों के बाद रूस ने सैन्य वाहनों को तैनात किया है और सरकारी दफ्तरों और प्रमुख स्थानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
इससे पहले, वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने मास्को पर घातक मिसाइल हमलों के साथ अपनी सेना को निशाना बनाने का आरोप लगाया था और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई थी। इसके एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
रूसी हमले में दक्षिण यूक्रेन में तीन की मौत
इस बीच, दक्षिणी यूक्रेन में शुक्रवार को रूसी हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। इसमें खेरसान में निशाना बनाए गए ट्रालीबस कंपनी में आग लगने से मरने वाले दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। खेरसान रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर प्रोकुदीन ने इसे एक और आतंकी हमला बताया है।
रीजनल अथारिटी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में ट्रालीबस कंपनी की इमारत में जमीन पर पड़ा एक घायल व्यक्ति दिखाई दे रहा है और पास में खून फैला हुआ है। इमारत के बाहर घायल एक व्यक्ति को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। जपोरीजिया के गवर्नर ने टेलीग्राम पर लिखा है कि रूस द्वारा तोप से की गई माला तोपमाचका गांव में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार अन्य लोग घायल हैं।
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अन्य देशों से अपील की है वे रूस द्वारा जपोरीजिया परमाणु प्लांट पर हमले से पहले उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

