Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

#METOO पर जैकी श्रॉफ का बयान सुन गुस्से से बौखलाई डायेंड्रा ने दिया करारा जवाब

मुंबई: मशहूर मॉडल और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट डायेंड्रा सोरेस ने हाल ही में #MeToo पर खुद के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा किया है।

डायेंड्रा ने मशहूर लेखक सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी डायेंड्रा के निशाने पर आ गए हैं। खबरों की मानें तो डायेंड्रा ने जैकी के एक बयान को सुनने के बाद कहा है कि उनकी नजर में जैकी के लिए पूरी इज्जत और सम्मान खत्म हो गया है।

गौरतलब है कि जैकी ने बीते दिनों #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए था कि दोस्त तमाशा बन गए हैं और बाकी लोग इसका मजा ले रहे हैं। वहीं इसी बयान के बाद डायेंड्रा ने कहा कि जैकी का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। डायेंड्रा की नजर में जो जैकी श्रॉफ के लिए इज्जात और सम्मान था वह खत्म हो गया है।

बता दें कि डायेंड्रा सोरेस ने खुलासा किया है कि सालों पहले लेखक सुहेल सेठ ने उनके साथ एक पार्टी में जबरदस्ती किस करने की और गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। वहीं उनके इस बयान को कई लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था। गौरतलब है कि डायेंड्रा सोरेस के अलावा #MeToo अभियान के तहत लेखिका इरा त्रिवेदी और फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने भी सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply