Meta Plus Subscription: मार्क जुकरबर्ग का बड़ा दांव-Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए लॉन्च हुए ‘प्लस’ पेड प्लान; जानें कीमत और सीक्रेट फीचर्स
Meta Plus Subscription: मार्क जुकरबर्ग का बड़ा दांव-Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए लॉन्च हुए ‘प्लस’ पेड प्लान; जानें कीमत और सीक्रेट फीचर्स
सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) अब सिर्फ फ्री विज्ञापनों के भरोसे नहीं रहने वाली है। कंपनी ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus वर्जन पेश कर दिए हैं। इसके तहत अब यूजर्स को एक्सक्लूसिव और एडवांस्ड फीचर्स के लिए हर महीने एक तय सब्सक्रिप्शन फीस (मंथली चार्ज) देनी होगी।
इन पेड प्लान्स को लेने वाले यूजर्स को सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू (बिना नाम आए स्टोरी देखना), स्टोरी रीवॉच काउंट और कस्टम थीम्स जैसे कई धांसू फीचर्स मिलेंगे, जो नॉर्मल फ्री यूजर्स को नहीं दिए जाएंगे।
कितनी है Meta Plus Plans की कीमत? (Meta Plus Price)
मेटा ने वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है। हालांकि, भारत के लिए अभी तक आधिकारिक भारतीय करेंसी (INR) में सटीक कीमत की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अमेरिकी डॉलर के हिसाब से संभावित कीमतें इस प्रकार हैं:
| सब्सक्रिप्शन प्लान | डॉलर में कीमत (प्रति महीना) | भारतीय रुपये में (संभावित कीमत) |
| Instagram Plus | $3.99 | लगभग ₹387 |
| Facebook Plus | $3.99 | लगभग ₹387 |
| WhatsApp Plus | $2.99 | लगभग ₹290 |
Instagram Plus: पैसे देने पर मिलेंगे ये ‘सीक्रेट’ और मजेदार फीचर्स
टेकक्रंच (TechCrunch) की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को बेहद एडवांस प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे:
- स्टोरी रीवॉच काउंट (Story Rewatch Count): आप यह देख पाएंगे कि किस यूजर ने आपकी स्टोरी को कितनी बार ‘दोबारा’ (Rewatch) देखा है।
- सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू: आप व्यूअर लिस्ट (Viewer List) में आए बिना, चुपके से किसी की भी स्टोरी का प्रीव्यू देख सकेंगे। सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा।
- नो फीड पोस्टिंग: आप फॉलोअर्स के होम फीड में दिखे बिना सीधे अपनी प्रोफाइल ग्रिड या हाइलाइट्स पर कोई भी पोस्ट डाल सकते हैं।
- अन्य फीचर्स: 24 घंटे की लिमिट के बाद भी स्टोरी को चालू रखना, हफ्ते में एक बार किसी स्टोरी को ‘स्पॉटलाइट’ (ज्यादा विजिबिलिटी) करना, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाना, बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट्स, एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन और कस्टम ऐप आइकन।
WhatsApp Plus और Facebook Plus में क्या है खास?
- WhatsApp Plus (मैसेजिंग पर फोकस): व्हाट्सएप के पेड सब्सक्राइबर्स को चैट्स को पूरी तरह पर्सनलाइज करने का मौका मिलेगा। इसमें कस्टम चैट थीम्स, यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम एनिमेटेड स्टिकर्स, चैट लिस्ट में एक्स्ट्रा चैट्स को पिन करने की सुविधा और एडवांस लिस्ट कस्टमाइजेशन टूल्स शामिल हैं।Meta Plus Subscription: मार्क जुकरबर्ग का बड़ा दांव-Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए लॉन्च हुए ‘प्लस’ पेड प्लान; जानें कीमत और सीक्रेट फीचर्स
- Facebook Plus: फेसबुक प्लस में भी इंस्टाग्राम प्लस की तरह ही प्रोफाइल पिनिंग, स्पेशल विजिबिलिटी और एडवांस प्राइवेसी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Meta One Subscription: क्रिएटर्स और AI लवर्स के लिए भी बड़ा प्लान
मेटा केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि जो लोग मेटा एआई (Meta AI) का एडवांस इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए Meta One Subscription Plan भी पेश किया गया है। इसके दो टियर हैं:
- मेटा वन प्लस (Meta One Plus): कीमत $7.99 (लगभग ₹775) प्रति महीना। यह उन यूजर्स के लिए है जो मेटा एआई से हाई-क्वालिटी इमेज जनरेशन, वीडियो क्रिएशन या लंबे रीजनिंग टास्क (कोडिंग, कंटेंट राइटिंग) करवाते हैं।
- मेटा वन प्रीमियम (Meta One Premium): कीमत $19.99 (लगभग ₹1939) प्रति महीना। इसमें मेटा वन प्लस वाले ही सारे फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसमें एआई यूसेज की डेली लिमिट काफी ज्यादा (या अनलिमिटेड) होगी।
मेटा का यह कदम साफ तौर पर स्नैपचैट प्लस (Snapchat+) और एक्स प्रीमियम (X Premium – ट्विटर) को टक्कर देने के लिए उठाया गया है। अब देखना यह है कि भारत में फ्री सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स इन पेड प्लान्स को कितना पसंद करते हैं।

