katniमध्यप्रदेश

महापौर जनसुनवाई में तेजी से नागरिकों के हो रहे कार्य,महीनों से भटक रहे नागरिकों को त्वरित राहत मिलने की जगी नई उम्मीद

महापौर जनसुनवाई में तेजी से नागरिकों के हो रहे कार्य,महीनों से भटक रहे नागरिकों को त्वरित राहत मिलने की जगी नई उम्मी

कटनी-नागरिक समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा नगर निगम और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना था, जिससे समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्वयं उपस्थित रहीं और विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, खाद्य पर्ची, अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा नाली-नालों से संबंधित समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर ने प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत रूप से विचार-विमर्श करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

10 फरवरी,मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।जिनमें 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। नागरिकों की समस्याओं के निरंतर समाधान और बेहतर प्रशासनिक संवाद बनाए रखने के लिए आगामी मंगलवारों को भी तय समय पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

Back to top button