Thursday, April 30, 2026
Latest:
Latest

माधवनगर में महापौर प्रीति सूरी ने 94 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात 

कटनी।नगर पालिक निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जुझारू पार्षद श्याम पंजवानी की गरिमामयी मौजूदगी में बाबा नारायण शाह वार्ड में लगभग 94 लाख की लागत से होने जा रहे सी सी रोड,नाली एवं फायर स्टेशन निर्माण विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक कन्हैया लाल हिमनानी से कराया

महापौर के जनहितैषी विकास कार्यों पर माधवनगरवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया।

बाबा नारायण शाह वार्ड में सीसी रोड नाली निर्माण का महापौर ने स्थानीय जुझारू पार्षद श्याम पंजवानी के साथ वरिष्ठ नागरिक कन्हैया लाल हिमनानी से कराया भूमि पूजन

महापौर के सराहनीय कार्यो पर माधवनगर में नागरिक अभिनंदन

महापौर ने भूमि पूजन मौके पर वार्ड के नागरिकों से कहा कि माधवनगर संतों की नगरी है यहाँ कई शहरों के श्रद्धालु गुरू द्धारे में आयोजित धार्मिक आयोजन में पहुंचते है माधवनगर के विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी।

भूमि पूजन के मौके पर स्थानीय पार्षद श्री श्याम पंजवानी एमआईसी मेंबर सुभाष साहू ,डॉ रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी पार्षद सीमा श्रीवास्तव, गोविंद चावला,ईश्वर बहरानी मंडल अध्यक्ष बागीश आनंद,प्रकाश चावला वरिष्ठ नेता डॉ राजकुमार आडवाणी, दादा द्बारा दास मनोहर कृष्णानी, घनश्याम ,राजेश , नवीन मोटवानी ,राजेश धामेजा ,महेश रोचवानी ,अर्जुन चावला, समाजसेवी देवीदास सोनी ,श्रीमती दीपा हिरवानी ,प्रेम हिरवानी कमल आसरानी, दर्शन बजाज, अशोक मखीजा ,कमल आसरानी, घनश्याम मोटवानी सुरेश घनशानी खेमचंद पोपटानी देवदास सोनी जोधाराम जयसिंघानी दर्शन बजाज महेश मनचंदनी नरेश चुग घनश्याम वरयानी ,राजेश धाम ,अशोक पमनानी , मनोहर वलेचा, सुशील जगवानी, कमल असरानी , घनश्याम कोटवानी,डा हेमनानी,काली खियाणी, नरेश रतनानी,रमेश टहलानी,जेठानंद नागवानी,वागेश आनद महेश होतवानी, विजय नारंग, पी के चावला, डा आडवाणी देवी थवानी , ज्योति दोलतानी ,महेश वाधवानी, कारा जसूजा, लक्ष्मण दास वीरवानी,अशोक मखीजा,कमल कोटवानी, मनोहर कृष्णानी, नवीन मोटवानी, अनिल पाहुजा, ओम बजाज, महेश मनचंदानी, सुनील लधवानी, लाधाराम टहलानी, कैलाश तख्तानी, चंद्रलाल सोनी, दिलीप कुमार आहूजा महेश दवानी, जया वाधवानी,रमेश बजाज, नारायण दास फेरवानी , साजन बजाज वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।साथ ही ठेकेदार गुल्लु खम्परिया, इंजीनियर पवन श्रीवास्तव की भी उपस्थित रहे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम