Maruti Swift New: 40KMPL का देगी माइलेज!, फरवरी 2024 में होगी लांच

car

Maruti Swift New : 40KMPL का देगी माइलेज!, फरवरी 2024 में होगी लांच  मई 2005 में लॉन्च होने के बाद से मारुति सुजुकी स्विफ्ट इंडो-जापानी ऑटोमेकर के लिए अच्छा बिक्री वॉल्यूम जनरेट करती आ रही है. 17 सालों में यह हैचबैक कई बदलावों और जनरेशन चेंज (पीढ़ी परिवर्तन) से गुजरी है

 

हैचबैक का अगली पीढ़ी

 

अब यह डिजाइन अपडेट, फीचर अपग्रेड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अपनी पांचवीं पीढ़ी में प्रवेश करने के लिए तैयार है. हैचबैक का अगली पीढ़ी का मॉडल अक्टूबर में ग्लोबल डेब्यू करेगा. इसके बाद 2024 की शुरुआत में (संभवतः फरवरी के महीने में) इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा

 

इंजन और माइलेज

पांचवीं पीढ़ी की स्विफ्ट को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें नया 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होगी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि हैचबैक का ऑल न्यू मॉडल हाई फ्यूल एफिशिएंसी वाला होगा, जो 35-40 किमी प्रति लीटर तक का एआरएआई-प्रमाणित माइलेज देगा. ऐसे आंकड़ों के साथ यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन जाएगी

 

हैचबैक के निचले वेरिएंट में मौजूदा 1.2L डुअलजेट पेट्रोल इंजन ही दिए जाने की संभावना है, जो 23.76kmpl का माइलेज ऑफर कर सकता है. यह यूनिट अधिकतम 89bhp और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है

 

नई स्विफ्ट के फीचर्स

 

इसके इंटीरियर में व्यापक बदलाव किए जाने की उम्मीद है. नई 2024 मारुति स्विफ्ट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ओटीए (ओवर-द-एयर अपडेट) और सुजुकी वॉयस असिस्ट के साथ नया स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा. नया ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, HUD और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-  दिलजीत का कंसर्ट और 'जलसा' बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यूपी में ट्रेस, VPN का जाल बेनकाब

डिजाइन बदलाव

नई 2024 मारुति स्विफ्ट में वर्तमान पीढ़ी की तुलना में अधिक एंगुलर रुख होगा. इसके कुछ प्रमुख डिज़ाइन परिवर्तनों में नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बम्पर, नए एलईडी एलिमेंट्स के साथ स्लीक हेडलैंप, फॉक्स एयर वेंट, नए बॉडी पैनल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, ब्लैक्ड-आउट पिलर और रूफ माउंटेड स्पॉइलर शामिल हो सकते हैं.