Latest

Martyrdom Day : पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Martyrdom Day पीएम मोदी के अलावा अन्य कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अन्य राजनेताओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नई दिल्ली शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी के अलावा अन्य कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अन्य राजनेताओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नीचे देखें किसने क्या कहा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए उनका बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!”

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगायी। यह तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें सदैव राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने ट्वीट में लिखा, “भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर विनम्र अभिवादन।”

कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट जारी करके कहा गया है, “हम शहीदी दिवस पर क्रांतिकारी नेताओं भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को 23 मार्च, 1931 में भारत की आजादी में दिए गए योगदान को हमारी तरफ से श्रद्धांजलि।” इसमें आगे कहा गया है कि भगत सिंह ने हमेशा कहा है, “स्वतंत्रता सभी का एक जन्मजात अधिकार है।”

Back to top button