Sunday, May 24, 2026
Latest:
Fashion

Marathi Filmfare Awards 2017: सब्यसाची की गोल्डन साड़ी में दिखीं दीपिका

मुंबई में मराठी फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजिन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। बॉलीवुड और हॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण साड़ी पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंची।दीपिका डिजाइनर सब्यसाची की फ्लोरल गोल्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। अपनी साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल किया था और साथ में ईयररिंग्स पहने थे। अवार्ड फंक्शन में अदिति रॉय हैदरी ने अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को खूब अाकर्षित किया।

अदिति ने ब्लैक फुल स्लीवर्स ब्लाउज के साथ प्रिटेंड लहंगा वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने रफ्फल हैवी दुपट्टा कैरी किया था। अदिति का यह आउफिट Mayyur Girotra द्वारा डिजाइन किया गया था। ज्वैलरी में उन्होंने गोल्ड चोकर नेकलेस पहना था।
PunjabKesari
वही, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी पति के साथ अवार्ड फंक्शन में नजर आईं। उन्होंने एम्बॉइयरी शॉर्ट कुर्ते के साथ शरारा पहना था, जोकि तमन्ना पंजाबी कपूर द्वारा डिजाइन किया गया था। सिंपल मेकअप और ईयररिंग्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply