Latest

कठौंदा पटाखा बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

कठौंदा पटाखा बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

कठौंदा पटाखा बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक। कठौंदा थोक पटाखा बाजार में रविवार की शाम आग लग गई। आग शाम करीब चार बजे लगी। चंद मिनट में पटाखों से भरी दुकानों से तेज धमाकों के साथ तेज लपटे और धुंआ उठता देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यापारी आग बुझाने में जुट गए।

कठौंदा पटाखा बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

फायर बिग्रेड की गाड़ी कुछ देर में पहुंची और आग बुझाने लगी। आग एक दुकान से आसपास की पांच दुकानों में पहुंच गई। पटाखों के बारूद दुकानों के आसपास गिरने से आग की लपटे बाहर तक पहुंच गई। दुकानों के बाहर खडे दर्जनभर दो पहिया वाहन पूरी तरह से आग में खाक हो गए।

दो घंटे में आग पर नियंत्रण

करीब दो घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। प्रशासन ने पांच दुकानों के पूरी तरह से नष्ट होने की जानकारी दी। कलेक्टर दीपक सक्सेना घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।

Back to top button