कटनी में बूथ स्तर पर सुनी गई मन की बात, PM मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है..

IMG 20250525 WA0985

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। कटनी जिले की चारों विधानसभा में हजारों लोगों ने मन की बात को सुना।

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम श्री मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है…” उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात आज माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर सुनी गई। प्रधानमंत्री जी के विचारों को लोगों ने बेहद उत्सुकता से घरों दुकानों सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न संचार माध्यमों से सुना।

मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी रवि खरे ने बताया कि जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला प्रभारी संजय साहू के मार्गदर्शन में कटनी जिले में बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिसमें स्थानीय लोगों भाजपजनों की उत्साहजनक भागीदारी थी।

कटनी जिले में विधायक गण सर्वश्री संजय पाठक, संदीप जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, प्रणय पांडे ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी, इसी तरह महापौर प्रीति सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने अपने बूथ अंतर्गत मन की बात को सुना। वहीं मंडलों में मंडल अध्यक्षगण ने अपने बूथ में पदाधिकारी कार्यकरताओ के साथ मन की बात सुनी। जिले के मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के पदाधिकारियों ने अपने अपने तय स्थानों पर यह कार्यक्रम सुना।

जिले के मुड़वारा, दीनदयाल उपाध्याय, माधवनगर, निवार,कटनी ग्रामीण, एनकेजे, बड़वारा, पान उमारिया, सिलौड़ी, ढीमरखेड़ा, विलायतकला, देवरीहटाई, बरही, कैमोर, विजयराघवगढ़, सिंनगौड़ी, कांटी, पिपरियाकला, खितौली, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, रीठी, देवगांव, बिलहरी, बाकल, कुआं में मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ।