असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा- यात्रियों से भरी ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक; घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा! यात्रियों से भरी ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक; घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा! यात्रियों से भरी ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक; घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा

काजीरंगा। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, मौके पर मची चीख-पुकार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा काजीरंगा स्थित रोंगाजान क्षेत्र (एनएच-715 के पास) में उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी की कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज दुर्घटना में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  दीपावली से ठीक पहले अमूल का बड़ा झटका: घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी; 1 किलो का कार्टन 50 रुपये हुआ महंगा

घटनास्थल के लिए रवाना हुए कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा हादसे की गंभीरता को देखते हुए असम के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा (जो इसी क्षेत्र के विधायक भी हैं) तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं ताकि राहत और बचाव कार्यों की खुद निगरानी कर सकें। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और मृतकों की पहचान व हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा! यात्रियों से भरी ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक; घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा