Site icon Yashbharat.com

South Sudan में बड़ा विमान हादसा: Juba के पास Cessna प्लेन क्रैश, पायलट समेत 14 की मौत

चूरू में IAF जगुआर फाइटर क्रैश- घटनास्थल पर मलबा बिखरा, 2 की मौत

चूरू में IAF जगुआर फाइटर क्रैश- घटनास्थल पर मलबा बिखरा, 2 की मौत

South Sudan में बड़ा विमान हादसा: Juba के पास Cessna प्लेन क्रैश, पायलट समेत 14 की मौत.South Sudan की राजधानी Juba के पास सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एक छोटा Cessna aircraft प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई।

बताया गया है कि विमान सुबह 07:15 GMT पर जूबा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राजधानी से करीब 20 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि किसी के भी बचने की खबर नहीं है।

खराब मौसम बना बड़ी वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी बताई जा रही है। South Sudan Civil Aviation Authority ने भी अपने बयान में इसकी पुष्टि की है।

विदेशी नागरिक भी शामिल

मृतकों में 12 साउथ सूडानी और 2 केन्याई नागरिक शामिल हैं। मौके पर पहुंची United Nations की रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के मुताबिक,

“सभी शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।”

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि South Sudan लंबे समय से अस्थिरता, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और खराब मौसम जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। यहां ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की कमी के चलते इस तरह के विमान हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं। South Sudan में बड़ा विमान हादसा: Juba के पास Cessna प्लेन क्रैश, पायलट समेत 14 की मौत

Exit mobile version