जिम्बाब्वे में दर्दनाक नाव हादसा: करीबा झील में 153 यात्रियों से भरी ओवरलोड फेरी पलटी, 18 बच्चों समेत 72 की मौत

जिम्बाब्वे में दर्दनाक नाव हादसा: करीबा झील में 153 यात्रियों से भरी ओवरलोड फेरी पलटी, 18 बच्चों समेत 72 की मौत

अंतरराष्ट्रीय डेस्क : अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे की प्रसिद्ध ‘करीबा झील’ (Kariba Lake) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक पुरानी ओवरलोडेड फेरी के तेज लहरों में पलटने से 72 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 18 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने झील से 26 और शव बरामद किए, जिसके बाद पुलिस ने मौतों के इस नए आंकड़े की पुष्टि की है।

प्रशासनिक अनुमान के अनुसार, नाव में क्षमता से काफी अधिक लोग सवार थे। राहत एवं बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 77 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

90 की क्षमता वाली बोट में ठूंसकर भरे गए थे 153 यात्री

18 बच्चों की जान गई, सबसे छोटा मासूम सिर्फ 1 साल का था

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार:

 77 लोगों का रेस्क्यू, छोटे द्वीप पर दी गई शरण

जिम्बाब्वे की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 77 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। डूबने से बचाए गए लोगों को झील के एक छोटे द्वीप पर सुरक्षित पहुँचाया गया, जहाँ से उन्हें वापस तट पर लाने के लिए अतिरिक्त नौकाएँ भेजी गईं।

दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है ‘करीबा’

Exit mobile version