Latest

शहर संभाग के सभी फीडरों में कल 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य, सुबह 9:30 से 3 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति, देखें आपके क्षेत्र में कब 5 घंटे बंद रहेगी बिजली 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। बारिश के बाद एवं नवरात्र पर्व के पूर्व एमपीएसईबी शहर संभाग के द्वारा कल 30 सितंबर से व्यापक पैमाने पर फीडर बार मेंटेनेंस का काम कराने जा रहा है। यह मेंटेनेंस का कार्य आगामी 11 अक्टूबर तक चलेगा। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित फीडर की सप्लाई भी बंद रहेगी। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने बताया कि शहर संभाग के अंतर्गत आने वाली 33 केवी एवं 11 केवी फीडर लाइनों के आवश्यक संधारण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते 30 सितंबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारी-बारी से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने आगे बताया कि तय तिथियों में संधारण कार्य प्रतिदिन सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित 33 एवं 11 केवी उपकेंद्रों व फीडरों से जुड़े सभी उच्चदाब (एचटी) एवं निम्नदाब (एलटी) उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आवश्यकतानुसार कार्य की स्थिति को देखते हुए कटौती की समयावधि घटाई अथवा बढ़ाई भी जा सकती है।

 

तिथि अनुसार विद्युत कटौती एवं प्रभावित क्षेत्रों का विवरण

 

 30 सितंबर 2026 (बुधवार):- फीडर: 33 केवी मानसरोवर फीडर एवं 11 केवी एनकेजे फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- 33/11 समदरिया उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी समदरिया-1, समदरिया-2 फीडर, 33/11 केवी मित्तल एन्क्लेव उपकेंद्र से जुड़े मित्तल-1 व मित्तल-2 फीडर तथा 11 केवी एनकेजे क्षेत्र के अंतर्गत एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एस.के.पी. कॉलोनी एवं आईटीआई से जुड़े सभी उच्च व निम्नदाब उपभोक्ता।

 

 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार):- फीडर: 33 केवी पुरैना, 33 केवी कटनी-1 एवं 11 केवी गनयारी फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- 33/11 केवी उपकेंद्र चाका अंतर्गत 11 केवी लमतरा, चाका, पिलौंजी, 11 केवी कैलवारा घरेलू (कैलवारा कला, कैलवारा खुर्द, घंघरी कला, घंघरी खुर्द, अमराढान), 11 केवी इंडस्ट्रियल-1, इंडस्ट्रियल-2, 11 केवी वेयरहाउस, कैलवारा एजी फीडर, 33/11 केवी रेलवे उपकेंद्र, उच्चदाब जिला अस्पताल तथा गणेश चौक उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी सिटी-9, सिटी-10, सिटी-11 व गनयारी फीडर के तहत पुलिस लाइन, नेमी नगर, जिला कोर्ट, भास्कर ढाबा एवं पीरबाबा क्षेत्र।

 

 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार):- फीडर: 33 केवी एनकेजे एवं 33 केवी चाका फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- 11 केवी खिरहनी अंतर्गत सांई पुरम कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेम नगर, रोशन नगर, छोटी खिरहनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला; 11 केवी गायत्रीनगर अंतर्गत गायत्रीनगर, नीरज टॉकीज, रबर फैक्ट्री, शास्त्री कॉलोनी; 11 केवी एनकेजे अंतर्गत एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एस.के.पी. कॉलोनी, आईटीआई, मंगल नगर, बिलगवां; 11 केवी बड़वारा-रोशन नगर तथा चाका उपकेंद्र से जुड़े लमतरा, चाका, पिलौंजी, कैलवारा कला, कैलवारा खुर्द, घंघरी कला, घंघरी खुर्द, अमराढान, इंडस्ट्रियल-1 व 2, वेयरहाउस एवं कैलवारा एजी फीडर के उपभोक्ता।

 

 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार):- फीडर: 11 केवी समदरिया-1, समदरिया-2 एवं 11 केवी तिलक कॉलेज फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- जागृति कॉलोनी, दुर्गा चौक, बड़ी खिरहनी, तिलक कॉलेज रोड एवं आसपास के क्षेत्र।

 

 04 अक्टूबर 2026 (रविवार):- फीडर: 33 केवी पहरुआ फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- 33/11 केवी अमकुही से जुड़े 11 केवी अमकुही-1, अमकुही-2, 11 केवी वेद फीडर; गणेश चौक उपकेंद्र से निकलने वाले सिटी-8, सिटी-9, सिटी-10, सिटी-11 फीडर के अंतर्गत जिला शासकीय अस्पताल (एचटी कनेक्शन), रेलवे, सिविल लाइन, वीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज गुरुनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, गर्ग चौराहा, घंटाघर, गांधी द्वार, मिश्र सब्जी मंडी, विश्वकर्मा पार्क, गणेश चौक, गजानन कॉम्प्लेक्स, ढोर हॉस्पिटल एवं समस्त उच्चदाब उपभोक्ता।

 

 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार):- फीडर: 11 केवी माधवनगर एवं 11 केवी कन्हवारा फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- खैबर लाइन, मेन बाजार, कुम्हार मोहल्ला, रॉबर्ट लाइन तथा कन्हवारा फीडर के अंतर्गत इंदिरा नगर, पन्नी कॉलोनी, पहरुआ मंडी के सामने, साईं मंदिर के पीछे, पुरैनी, कुठला थाना के पास, पन्ना मोड़, आधार कांप, संत नगर एवं अहमद नगर।

 

 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार):- फीडर: 11 केवी सिटी-1, 11 केवी सिटी-2 एवं 11 केवी गायत्रीनगर फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- हाउसिंग बोर्ड, कृष्ण धाम कॉलोनी, एमपीईबी कॉलोनी, शांति नगर, राय कॉलोनी बरगवां रोड, द्वारका सिटी, गड्डा टोला, नैंसी स्कूल; गायत्रीनगर फीडर अंतर्गत ढोर हॉस्पिटल, खिरहनी फाटक, शास्त्री कॉलोनी, रबर फैक्ट्री, गोयनका बगीचा, बैलट घाट, गुंडा घाट एवं नीरज टॉकीज क्षेत्र।

 

07 अक्टूबर 2026 (बुधवार):-फीडर: 11 केवी डन फीडर एवं 11 केवी मंगल नगर फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:-डन कॉलोनी, बरगवां रोड, पाठक वार्ड, भट्ठा मोहल्ला, रंगनाथ मंदिर, जय हिंद चौक, भारत चौक तथा मंगल नगर, बिलगवां, लखेरा व मूंगा बाई कॉलोनी।

 

 08 अक्टूबर 2026 (गुरुवार):- फीडर: 11 केवी सिटी-5 एवं 11 केवी सिटी-6 फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- शिव नगर, चांडक चौक, आदर्श कॉलोनी, नई बस्ती, बालाजी नगर, शिवाजी नगर, अहमद नगर, पन्ना मोड़, कुशवाहा नगर, बस स्टैंड, केडीसी कॉलेज, संत नगर एवं आधार कांप क्षेत्र।

 

09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार):- फीडर: 11 केवी सिटी-3 एवं 11 केवी सिटी-8 फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- माधवनगर थाना, लखेरा, खेरमाई मंदिर, एमईएस कॉलोनी, सिविल लाइन एवं रंगनाथ मंदिर क्षेत्र।

 

10 अक्टूबर 2026 (शनिवार):- फीडर: 11 केवी सिटी-4 फीडर।

प्रभावित क्षेत्र:- राय कॉलोनी, सुधान्यास कॉलोनी, विश्राम बाबा, इनकम टैक्स ऑफिस एवं हर्ष कॉलोनी क्षेत्र।

विद्युत कंपनी की अपील

कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने सभी संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से मेंटेनेंस अवधि के दौरान सहयोग करने तथा जरूरी कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लेने की अपील की है। समयावधि तकनीकी कारणों या कार्य की जटिलता के आधार पर घटाई अथवा बढ़ाई जा सकती है।

Back to top button