Maharashtra Thane Accident: मुरबाड पुल पर वैन-सीमेंट मिक्सर की टक्कर, 9 की मौत, 3 घायल

Maharashtra Thane Accident: मुरबाड पुल पर वैन-सीमेंट मिक्सर की टक्कर, 9 की मौत, 3 घायल। मुरबाड के रैता पुल पर आमने-सामने भिड़ीं वैन और मिक्सर, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर हुआ। यहां एक वैन और सीमेंट मिक्सर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार नौ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और मेडिकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही शवों को बाहर निकालने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version