Latest

Maharashtra: केमिकल फेक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत 15 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले के वहाड़ी में शनिवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में कई लोगों के मरने की भी खबर आ रही है। ये घटना उस समय हुई जब केमिकल फैक्ट्री में लगे बॉयलर में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज वहां से दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट के समय इस फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और घायलों को वहां से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया । घायलों में कई मजदूरों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button