Mahangai Bhatta in MP: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाने की घोषणा की
DA Hike in MP Mahangai Bhatta in MP: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाने की घोषणा की
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। सीएम ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1-7- 2024 से 3% और 1-1- 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की।
प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा।

