Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

शहर के देवीमंदिरों व दुर्गा पंडालों में आज मनाई गई महानवमीं, हवन-पूजन व कन्या भोज के बाद दिन भर चला भंडारे का दौर

शहर के देवीमंदिरों व दुर्गा पंडालों में आज मनाई गई महानवमीं, हवन-पूजन व कन्या भोज के बाद दिन भर चला भंडारे का दौ

कटनी। शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्र व गांव-गांव आज बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमीं मनाई गई। सभी जगह मंदिरों व दुर्गा पंडालों में हवन किया गया। जिसके बाद पूर्णाहुति हुई। कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय उत्सव का समापन हुआ। दिन भर देवी मंदिरों सहित दुर्गा पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज व भंडारे का आयोजन चलता रहा है। वहीं शहर में विधायक संदीप जायसवाल, पुरूषोत्तम गैस एजेंसी के संचालक अभय बगड़िया व गायत्री नगर में युवा भाजपा नेता विनय दिक्षित के निवास पर आज दशहरे का भंडारा चलता रहा। शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान भक्तों द्वारा मां शक्ति की उपासना भक्ति भाव के साथ की। दुर्गा नवमी पर आज बुधवार को शहर के माता मंदिरों व कालोनियों के नवदुर्गा पंडालों में हवन-पूजन व आरती के बाद कन्या पूजन व भोज कराया। कन्याओं को मां का रूप मानकर आयोजकों ने इन्हें टीका लगाकर चुनरी औढ़ाई व चरण छूकर आशीर्वाद लिया। पंचमी से शुरू हुआ कन्या भोज का सिलसिला नवमी तक जारी रहा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि