FEATUREDLatest

Madhya Pradesh Public Service Commission Exam 2026: जूते-मोजे बैन, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी; आयोग की सख्त गाइडलाइन जारी

Madhya Pradesh Public Service Commission Exam 2026: जूते-मोजे बैन, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी; आयोग की सख्त गाइडलाइन जारी।  Madhya Pradesh में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों के लिए ‘डू एंड डोंट्स’ की विस्तृत सूची जारी की गई है।

Madhya Pradesh Public Service Commission Exam 2026: जूते-मोजे बैन, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी; आयोग की सख्त गाइडलाइन जारी

 OMR शीट के नियम

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में केवल काले डॉट पेन का उपयोग करना अनिवार्य होगा। अनुक्रमांक, प्रश्न-पत्र सेट और उत्तर के गोले सावधानीपूर्वक भरना जरूरी है। पेंसिल, रबर और व्हाइटनर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गलत या अधूरी जानकारी भरने पर OMR शीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

 फोटो और दस्तावेज जरूरी

जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं, उन्हें प्रवेश-पत्र पर फोटो चिपकाकर केंद्राध्यक्ष से प्रमाणित कराना होगा। साथ ही एक अतिरिक्त फोटो और आवेदन की रसीद साथ रखना अनिवार्य है।

 हाईटेक निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक जांच, फ्रिस्किंग और वीओआईपी सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

 ये चीजें पूरी तरह बैन

आयोग ने कई वस्तुओं को परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित किया है:

  • जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित (केवल चप्पल/सैंडल की अनुमति)
  • मोबाइल, कैलकुलेटर, पेजर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • बेल्ट, पर्स, घड़ी, सनग्लासेस, टोपी
  • आभूषण, धागे, ताबीज आदि की सख्त जांच

चेहरा ढंककर (मास्क/स्कार्फ) प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

आयोग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द की जा सकती है और दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। Madhya Pradesh Public Service Commission Exam 2026: जूते-मोजे बैन, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी; आयोग की सख्त गाइडलाइन जारी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम