Latestमध्यप्रदेश

किडनी रैकेट मामले में मप्र पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट

किडनी रैकेट मामले में मप्र पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट

नई दिल्ली। किडनी रैकेट मामले में मप्र पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट किया गया जिसमें कटनी भी शामिल है।

दिल्ली में किडनी प्रत्यारोपण गैंग का पर्दाफाश होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि खुफिया तरीके से इस तरह के अपराध पर नजर रखें। एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद ने कहा कि अभी प्रदेश में कहीं भी इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपित का कनेक्शन इंदौर से भी है। वह यहां भी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में कार्य कर चुका है

सभी को गहराई से नजर रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि इस मामले में दिल्ली में गिरोह का सरगना समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मुंबई, हैदराबाद में फैला हुआ था। मुख्य सरगना संदीप आर्या इंदौर की एक निजी अस्पताल में भी ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर रह चुका है।

Back to top button