माधव नगर पुलिस ने स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर को गिरफ्तार किया

IMG 20240830 WA0018

कटनी। माधव नगर पुलिस ने स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर को गिरफ्तार किया। माधवनगर पुलिस कटनी द्वारा फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर को आज गिरफ्तार किया गया।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में मिली।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।

घटना विवरण

दिनांक 30.08.2024 को  न्यायालय  के.एन अहिरवार अपर सत्र न्यायाधीश कटनी, की न्यायालय से जारी प्रकरण क्र.99/22 धारा 294,323,506,327,329,34 भादवि, में 1 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर को आज गिरफ्तार किया गया

मुख्य भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 317 रवि मोहन जाटव, प्रधान आरक्षक, और आरक्षक 337 सुनोज दुबे ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें-  जेल में दाखिले से पहले पुलिस को चकमा देकर भागे तीन आरोपी, एक पकड़ाया, दो की तलाश जारी जिला जेल कटनी के मुख्य द्वार के सामने हुई घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश