Site icon Yashbharat.com

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जंग जैसे हालात में भारत पहुंचे LPG टैंकर, कैप्टन सुखमीत और धीरज ने दिखाई बहादुरी

Screenshot 20260318 122859 Chrome

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जंग जैसे हालात में भारत पहुंचे LPG टैंकर, कैप्टन सुखमीत और धीरज ने दिखाई बहादुरी। मध्य पूर्व के संवेदनशील समुद्री मार्ग Strait of Hormuz से गुजरते हुए भारत के दो बड़े LPG टैंकर सुरक्षित देश पहुंच गए हैं। इन जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जंग जैसे हालात में भारत पहुंचे LPG टैंकर, कैप्टन सुखमीत और धीरज ने दिखाई बहादुरी

इन जहाजों की कमान संभाल रहे थे कैप्टन सुखमीत सिंह और कैप्टन धीरज कुमार अग्रवाल, जिन्होंने बेहद खतरनाक हालात में इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

 खतरों के बीच पूरा किया मिशन

जहां आमतौर पर यह समुद्री रास्ता तेल और गैस व्यापार के लिए सुरक्षित माना जाता है, वहीं हाल के दिनों में यह इलाका ड्रोन हमलों, मिसाइलों और बारूदी सुरंगों के खतरे से घिर चुका है।

ऐसे माहौल में दोनों कैप्टनों के लिए यह सफर किसी परीक्षा से कम नहीं था।

 सुरक्षित पहुंचे भारतीय बंदरगाह

दोनों जहाज LPG गैस लेकर आए, जिससे भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिली है।

अनुभव और धैर्य की जीत

कैप्टन सुखमीत और कैप्टन धीरज ने दुनिया भर के महासागरों में सफर किया है, लेकिन Strait of Hormuz के इस मिशन को उनकी सबसे कठिन परीक्षा माना जा रहा है।

खतरों से भरे इस रास्ते में उन्होंने धैर्य, कौशल और अनुभव का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

 

Exit mobile version