LPG Rate: बजट से पहले बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत
LPG Rate: बजट से पहले बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत
LPG Rate: बजट से पहले बढ़ गई LPG सिलेंडर की कीमत। आज देश का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आम आदमी को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। आज 1 फरवरी को देश के सभी शहरों में LPG Cylinder Price अपडेट हो गए हैं। तेल कंपिनयों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर में 14 रुपए की बढ़ोतरी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपए, मुंबई में 1708.50 रुपए, चेन्नई में 1937 रुपए में मिलेगा।
आज पेश होगा अंतिरम बजट
गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेगी। आम चुनाव के चलते इस बार अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। चुनाव के परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन होने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
घरेलू सिलेंडर की कीमत
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में यह 902 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। तब गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी।








