LPG Gas Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ और महंगा, जानें रेट
LPG Gas Cylinder भोपाल । महीने के पहले दिन ही आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है।
आज यानी 1 सितंबर से सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम बढ़ा दिए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है।
वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने लोगों के घर के बजट को बिगाड़ दिया है और इससे आम जनता काफी परेशान भी है।
दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए हो गया है।
जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपए मिल रहा था। बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए हो गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है।
वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 911 रुपए हो गया 875.50 की बजाय 900.5 रुपए चुकाना पड़ेगा। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।
ऐसे करें चैक
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इसके लिये https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।








