LPG: हर घर तक पहुंचेगा LPG सिलेंडर, सरकारी कंपनियों का नया प्लान
LPG: हर घर तक पहुंचेगा LPG सिलेंडर, सरकारी कंपनियों का नया प्लान
नई दिल्ली: LPG: हर घर तक पहुंचेगा LPG सिलेंडर, सरकारी कंपनियों का नया प्लान, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच LPG की सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकारी कंपनियां एक नया प्लान बना रही हैं। इसका मकसद यह है कि सीमित स्टॉक के बावजूद अधिक से अधिक घरों तक सिलेंडर पहुंच सके।
LPG: हर घर तक पहुंचेगा LPG सिलेंडर, सरकारी कंपनियों का नया प्लान
प्लान के मुख्य बिंदु
14.2 किलोग्राम के स्टैंडर्ड सिलेंडरों में अब केवल 10 किलोग्राम LPGभरा जाएगा। इससे सीमित गैस की उपलब्धता को ज्यादा घरों तक पहुंचाया जा सकेगा।नए स्टिकर और वजन मापने वाले सिस्टम को बॉटलिंग प्लांटों में अपडेट किया जाएगा।कीमतें कम मात्रा के हिसाब से तय होंगी।
क्यों लिया गया यह कदम?
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों से आने वाली LPG सप्लाई प्रभावित हो रही है। भारत की रोजाना LPG खपत 93,500 टन, जिसमें 86% घरों में इस्तेमाल होती है। मार्च के पहले पखवाड़े में कुल खपत में 17% की गिरावट।भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 60% इंपोर्ट करता है।
सरकारी कंपनियों का कहना है कि इस योजना से कम मात्रा में सिलेंडर अधिक घरों तक पहुंचेंगे। हालांकि, अचानक बदलाव से भ्रम और विरोध प्रदर्शन की आशंका भी है, खासकर चुनाव नजदीक आने के कारण।इस कदम से घरेलू LPG की उपलब्धता बढ़ेगी और संकट के समय ज्यादा लोगों तक गैस पहुंच सकेगी।








